फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोही मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोही मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन

फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। राजकीय स्कूल में रविवार को आयोजित होने वाली आरोही मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्राचार्य डॉ. मंगला ने बताया कि स्कूल में छात्रों को कक्षा छठी से 12वीं तक प्रवेश दे शिक्षित किया जाता है। लेकिन प्रवेश परीक्षा छठी से 8वीं तथा 9वीं व 12वीं कक्षा की ही ली जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता है। कक्षा 10वीं व 12वीं में उन्हीं छात्रों को प्रवेश दिया जाता है जो छात्र पहले से ही आरोही मॉडल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। प्रधानाचार्य डॉ. मंगला ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा देने के लिए 59, 7वीं के लिए 64, 8वीं के लिए 78 आवेदन आए हैं। इसके अतिरिक्त 9वीं में प्रवेश के लिए 150 तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए मात्र 41 बच्चों द्वारा ही आवेदन फार्म जमा करवाए गए है।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा : मंगला ने बताया कि जिन छात्रों ने आरोही स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने हेतु परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था उन्हें रोल नंबर जारी कर दिए गए है। परीक्षा के लिए दो शिफ्ट बनाई गई है। कक्षा छठी से 8वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 9वीं व 11वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें