रन फॉर महाराजा अग्रसेन कार्यक्रम में दौड़े युवा
फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्रवाल वैश्य सभा की ओर से शनिवार को रन फार महाराजा अग्रसेन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों युवा ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मैराथन का शुभारंभ प्रमुख समाज सेवी गौरव मित्तल पाडला ने झंडी दिखाकर किया।
सबसे पहले सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग व मुख्यातिथि गौरव मित्तल पाडला ने महाराजा अग्रसेन के चरणों में पुष्प अर्पित किए। पाडला ने कहा की महाराजा अग्रसेन ऐसे समाज प्रवर्तक हुए हैं जिन्होंने समाज को एक रुपया और एक ईंट जैसा सिद्धांत दिया। जिसके द्वारा एक ऐसे समाज की स्थापना का सपना साकार हुआ जिसमें राम राज्य की कल्पना थी। प्रधान रवि भूषण गर्ग व चेयरमैन धर्मवीर कैमिस्ट ने कहा की सभा के द्वारा आगामी 2 दिसंबर को कार्यक्रम एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम आयोजित किया जाएगा। मैराथन में युवा पार्क रोड से होते हुए पेहवा चौक पहुंचे वहा शक्ति पीठ पर महाराजा अग्रसेन के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कोठी गेट पर इस मैराथन का समापन हुआ। इस अवसर पर मांगे राम, अशोक गर्ग, नरेश गर्ग, जगदीश गुप्ता, राकेश मित्तल, चंद्र गुप्त गोयल, सुशील कुमार बिंदलिश, अमित चौधरी, संजय बंसल, प्रवीन गुप्ता, अनुज गोयल, प्रेम चंद सिंगला, गौतम बंसल, गगन बंसल, हिमांशु गर्ग शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे।