फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी गए थे करनाल मीटिंग में भाग लेने

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी गए थे करनाल मीटिंग में, लघु सचिवालय से निराश लौटे लोग
विज्ञापन

- डीसी, एडीसी, एसडीएम, डीडीपीओ सहित अधिकतर अधिकारियों को करनाल मीटिंग के लिए बुलाया गया
चुनाव को लेकर दी गई ट्रेनिंग
फोटो नंबर-45, 46 व 47
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को चुनाव आयोग की ओर से करनाल में मंडल स्तर पर आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम के कारण अधिकतर अधिकारियों के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय खाली रहे। इन कार्यालयों में अधिकारियों के न बैठे होने के कारण लोग वापिस लौटते रहे। सीटीएम व नायब तहसीलदार को छोड़कर लघु सचिवालय में कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं था।
अधिकतर अधिकारियों के कार्यालय खाली : बुधवार को डीसी, एडीसी, एसडीएम, डीडीपीओ, एसपी, तहसीलदार कार्यालयों में अधिकारी की कुर्सियां खाली नजर आईं। बाद में पता चला कि सभी अधिकारियों को करनाल में मंडल स्तर पर आयोजित चुनाव आयोग की ट्रेनिंग कार्यक्रम में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग वापिस लौटते रहे : सेरधा निवासी कुशलपाल ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते की फाइल पर एसडीएम के हस्ताक्षर करवाने के लिए उनके कार्यालय गया था। परंतु एसडीएम नहीं मिली। एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम ट्रेनिंग के लिए गई है और 16 नवंबर को ऑफिस में आएगी। रेलवे गेट निवासी रजत कुमार ने बताया कि आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए तहसीलदार के हस्ताक्षर की आवश्यकता है। तहसीलदार के कार्यालय में नहीं मिले। जिसके कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें