फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अध्र्य देने के बाद संपन्न हुआ छठ महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व
विज्ञापन

घाटों पर दिखी आस्था की अद्भुत छटा
फोटो नंबर-01 से 04
कैथल। नहाय खाए से शुरू हुआ चार दिनों का छठ महापर्व बुधवार को सुबह के समय उगते हुए सर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इसके साथ ही मंगलवार की रात को डेरा बाबा शीतलपुरी में छठ पर्व पर विशाल जागरण भी आयोजित हुआ। जिसमें भोजपुरी गायिका नंदनी शर्मा ने छठ मैया के गीतों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

जागरण में गुहला हलका के विधायक कुलवंत बाजीगर मुख्य अतिथि के रूप में और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला मौजूद रहे। बुधवार सुबह उगते हुए सूरज को महिलाओं ने बाबा शीतलपुरी के डेेरे में स्थित तालाब के घाटों पर अर्घ्य दिया। इस अवसर पर जन विकास सेवा समिति के तत्वावधान में तीसरा छठ महापर्व संपन्न हुआ। इस शुरुआत महाआरती के साथ डेरा शीतलपुरी बाबा निरंजन पूरी द्वारा की गई। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी कैलाश भगत सिंह व पूंडरी से समाजसेवी जितेंद्र राणा ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जन विकास सेवा समिति के प्रधान डा बीएन शास्त्री, उपप्रधान जयकृष्ण, महासचिव डा रविंद्र, सचिव डा सदन, कोषाध्यक्ष पंडित राजन शास्त्री व अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूंडरी, सीवन व ढांड से आए हुए गणमान्य व्यक्तियों ने छठ महापर्व में उपस्थित होकर समापन करवाया। इस अवसर पर हेमलता, विनिता देवी, रामसखी देवी, अंजू, राधादेवी, रंभा देवी, कीर्तिका, मानवी, अनामिका व अदिति भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें