फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दीप सजाओ, रंगोली रचाओ प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

- दिवाली की पूर्व संध्या पर स्कूल, कॉलेजों व सामाजिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर स्कूलों, कॉलेेजों व अन्य सामाजिक संस्थाओं की ओर से दिवाली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों व कॉलेजों में दीप सजाओ, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतिस्पर्धाएं करवाईं गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी नेे दीपोत्सव में दीप जलाकर अंधेरे को दूर कर उजाले का संदेश दिया।
इसी कड़ी में जाट वरष्ठि माध्यमिक स्कूल में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया। जिसमें दीया सजाओ व बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई। दीया सजाओ प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम, दीपाली द्वितीय व खुशी तृतीय, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में सोजल प्रथम, तमन्न द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन अंजू ढुल के सहयोग से करवाया गया। प्रधानाचार्य सुदेश ढुल ने सभी छात्रों व अध्यापकों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मीना ढुल, ऊषा, मुकेश, रीतु, सुशीला चहल व सोनिया आदि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन


प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलवाई
फोटो नंबर-10
कैथल। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बना कर दीप जलाए। जिसमें बच्चों ने मिठाईयां बांट कर दीपावली के त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। जिसमें आठवीं कक्षा की पायल प्रथम, चोथी कक्षा की स्वीटी द्वितीय व सातवीं कक्षा की ईशा तृतीय रही। स्कूल के प्रधानाचार्य लाभ सिंह लैलर ने बच्चों को दीपावली व भाईदूज की बधाई दी और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
रंगोली व दीया सजाओ प्रतियोगिता करवाई
फोटा नंबर-11
कैथल। गायत्री स्कॉलर्स होम पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली व दीया सजाओ प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या वनिता गुप्ता ने की। उन्होंने दीपावली के दियों की तरह सबके जीवन में प्रकाश रहने की मंगल कामना की। निर्णायक मंडल की भूमिका साक्षी, कुसम, पूजा ने निभाई। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर सभी को दीवाली की बधाई दी। इस अवसर पर आयुष गर्ग, योगिता, पूनम, सारिका, ममता, कुसम, पूजा, जसप्रीत, रीमा, ज्योति, सोनिया, सोनम व सोनिया मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मोहा मन
फोटो नंबर-12
गुहला-चीका। कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी में दीपावली पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लघु नाटिका के माध्यम से भगवान राम के जीवन, दीपावली महत्ता व सभी धर्मों से इस दिन का संबंध दर्शाया। प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंद्र कौर ने ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अकादमी में बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट, फायरलेस कुकिंग, रंगोली मेकिंग, दीए व मोमबत्ती सजाना प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए ।
रंगोली में छात्राओं ने उकेरी कला
फोटो नंबर-13
कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली का पर्व मनाया। जिसमें बच्चों ने रंगोली को प्रदर्शित किया। प्रबंधक सुनील चौधरी, भूपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य मोनिक कौशिक ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य मोनिका कौशिक ने सभी बच्चों व अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दीये व फूलों से कक्षाओं को सजाया
फोटो नंबर-14
कैथल। सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली पर्व मनाया। प्रधानाचार्या भावना मित्तल के निर्देशानुसार दीवाली के उपलक्ष्य मे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम से ग्यारहवीं तक के बच्चों ने रंगोली, हैंड मेड बंदनवार, फूलों की सजावट, दीया सजाकर रूम डेकोरेशन की। प्रधानाचार्य ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।

रंगोली व दीया सजाओ प्रतियोगिता करवाई
फोटो नंबर-17
कैथल। राजकीय स्कूल फ्रांसवाला में भी दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिसमें रंगोली व दीया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

बच्चों ने पोस्टर, दिया मेकिंग व रंगोली बनाईं
फोटो नंबर-18
कैथल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी दीपावली का पर्व मनाया। जिसमें बच्चों ने पोस्टर मेंकिंग, दिया मेकिंग व रंगोली बनाकर अपनी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रानी थॉमस ने दीपावली के पर्व को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया है। स्कूल चेयरमैन सतीश बंसल व प्रधानाचार्य रानी थॉमस ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राजौंद के स्कूलों में भी रही दिवाली की धूम
राजौंद। बीपीएन पब्लिक स्कूल राजौंद में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मिट्टी से बने दीये जलाने और देशी वस्तुओं का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक जोगेंद्र सिंह, रणवीर राविश ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृति प्राध्यापिका शशि बाला ने बताया कि छात्राओं ने रंगोली सजाओ में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
वहीं महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल राजौंद में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक यशपाल राणा व बिंदु राणा ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व पर प्रदूषण न फैलाने की शपथ दिलवाई।
उधर, न्यू टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना में दीपावली त्योहार पर रंगोली कार्यक्रम तथा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दस टीमों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार की और से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ ली गई। विद्यालय प्रबंधक हरपाल ढांडा व अशोक ढाड़ा तथा प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
गौरव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेडा में रंगोली प्रतियोगिता व सफाई अभियान चलाया गया। बच्चों ने बढ़-चढकर भाग लिया। प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में पहली कक्षा और आठवीं कक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दूसरी और बारहवीं कक्षा रही। तीसरा स्थान चौथी कक्षा और सातवीं कक्षा ने प्राप्त किया।

माता गुजरी पब्लिक स्कूल में मनाई दीवाली
सीवन। कांगथली के माता गुजरी पब्लिक स्कूल में दीवाली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए दिया सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक हरजीत सिंह व परविंद्र कौर ने बच्चों व स्कूल स्टाफ को दिवाली की बधाई दी।

बस्तियों में जाकर बांटी दीपावली की खुशियां
कलायत। सेवा भारती की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने स्लम बस्ती में जाकर मिठाइयां व उपहार बांटे। संस्था के सदस्य सुशील कांसल ने बताया कि सदस्यों ने स्लम बस्तियों में जाकर उनके साथ इस पावन त्यौहार को मनाया। इस अवसर पर विशाल वर्मा, विक्की वर्मा, कृष्ण शर्मा, मुकेश, साधु राम, दयाशंकर, राजपाल सहारण मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कलायत। बाल विकास पब्लिक स्कूल कलायत में दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त रूम डेकोरेशन, रंगोली, दीपक मेकिंग व कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य रामफल शर्मा व एमडी कुलदीप चहल व संदीप चहल ने सरस्वती माता के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कबड्डी कोच दिलबाग ने बाल विकास पब्लिक स्कूल कलायत और गुहणा के खिलाड़ियों के बीच एक कबड्डी मैच करवाया गया। इसमें गुहणा की टीम विजयी रही।

बच्चों ने सजाए क्लासरूम
फोटो नंबर-27
कैथल। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना में दीपावली धूमधाम से मनाई। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने अपने कमरों को रंगोली, पोस्टर, लड़ियां, मिट्टी के दीपक जलाकर सजाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य मोहित सहगल और मुख्याध्यापक सुरेंद्र पूनिया ने किया।
विज्ञापन


स्ट्रीट वेंडर्स के साथ मनाई दिवाली
फोटो नंबर-26
कैथल। कैथल मीडिया सेंटर में कैथल शहर के सभी हॉकर्स के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान इन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक न्यूज पेपर एजेंसी संचालक विनीत गर्ग एवं चरणजीत साहनी ने बताया कि लोगों तक प्रतिदिन ताजा खबरों के साथ समाचार पहुंचाने में एक पत्रकार के साथ-साथ उस क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स का बहुत बड़ा योगदान होता है। इस अवसर पर दीपक गर्ग, सुभाष चुघ, मोहन शर्मा, अमरनाथ, भीम, सुरेंद्र, प्रदीप, सूरज, महावीर, राजू, मुनीष, राकेश, कमल, रमेश वर्मा, रमेश कुमार, नरेश, विशाल, करण, दीपू, चाहत, संजय, प्रदीप पप्पू, रोहित, सिद्धार्थ सहित अन्य सब एजेंट मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें