फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति गड़बड़ी मामले में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी धर्मप्रकाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति गड़बड़ी मामले में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी धर्मप्रकाश गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विजिलेंस की टीम ने वीरवार को लिया हिरासत में, वर्ष 2015 के किसी पुराने केस में कार्रवाई की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित एनआईआईएलएम के अधिकारी धर्मप्रकाश को विजिलेंस कुुरुक्षेत्र की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2015 से चल रहे छात्रवृत्ति में गड़बड़ी मामले में की गई है। इसमें विद्यार्थियों के नाम पर छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगा था। विजिलेंस के कैथल व कुरुक्षेत्र के अधिकारी सूचना देने से बचते नजर आ रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस कुरुक्षेत्र की टीम ने वीरवार को विश्वविद्यालय से धर्मप्रकाश को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस द्वारा विद्यार्थियों के नाम से छात्रवृत्ति मामले की जांच की जा रही थी। इसमें कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वीसी अरविंद कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 का कोई छात्रवृत्ति का मामला है। इसमें धर्मप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। इससे ज्यादा उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं एसपी आस्था मोदी ने बताया कि विजिलेंस ने संबंधित पुलिस चौकी में इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन पुलिस चौकी प्रभारी ने इस संबंध में विश्वविद्यालय से पता करके बताया है कि किसी पुराने केस में विजिलेंस कुरुक्षेत्र द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है। कुरुक्षेत्र विजिलेंस प्रभारी राजपाल ने कई बार संपर्क किए जाने के बावजूद फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें