फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमूनानगर में प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में 350 से अधिक स्कूल रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यमुनानगर में विवेकानंद स्कूल की प्राचार्य ऋतु छाबड़ा की हत्या के विरोध में जिले में करीब 350 से अधिक निजी स्कूल मंगलवार को बंद रहे। स्कूल संचालक स्कूलों की छुट्टी करके रोष प्रकट करने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने पहले स्व. ऋतु छाबड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्राइवेट स्कूल संघ के चेयरमैन डा. विजय कांसल, जिला प्रधान जसमेर सिंह ने कहा सरकार स्कूलों से संबंधित शिकायतों या समस्याओं के लिए सरकार समिति का गठन करे, जिसमें स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल हों। प्रधान जसमेर बरसाना ने कहा कि सरकार के किसी भी मंत्री ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की। सरकार की चुप्पी सरकार की संवेदनहीनता की परिचायक है। सरकार मृतका को शहीद का दर्जा व मुआवजा प्रदान करे। महासचिव हरपाल आर्य ने कहा कि सरकार बच्चों की सुरक्षा के नियमों के साथ साथ स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ व नॉन टीचिंग स्टाफ की सुरक्षा के नियम भी बनाए। ताकि अप्रिय घटनाओं की पुनरावृति न हो। उपप्रधान नराता राम धौंस ने सरकार की ओर से 2016-17 व 2017-18 की 134ए के तहत बकाया राशि का भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतका के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पूर्व प्रधान बलविंद्र संधू ने कहा कि सभी स्कूलों ने बंद को सफल में एकता का परिचय दिया है। इस मौके पर रणबीर आर्य, महीपाल कौशिक, प्रदीप कसान, प्रवीन प्रजापति, जोगिंद्र ढुल, एडवोकेट सुरेंद्र ढुल, जसमेर चहड़माजरा, मंगल सिंह, कृष्ण शर्मा, राजेश सहारण, अनिल ढुल, लाभसिंह लैलर, सुरेश शर्मा, राजेश मुंजाल, रघबीर शर्मा, वकील सिंह, सुरेश टयोंठा, दिलबाग सिंह, राजेश फतेहपुर, नरेश डुल्याणी, राजेश, राजेंद्र हरसौला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद में निजी स्कूलों ने मनाया काला दिवस

राजौंद। पूंडरी रोड़ पर स्थित बी पी एन स्कूल में काला दिवस मनाया गया। स्कूल प्रबंधक अनिल ढुल, जोगेंद्र, रणबीर राविश ने बताया कि यमुनानगर के एसवीएन की प्राचार्या की मौत के रोष स्वरूप हरियाणा सरकार के प्रति रोष प्रकट किया व काला दिवस मनाया। सरकार की प्राइवेट स्कूलों के प्रति अपनाई जा रही दोहरी राजनीति पर सवाल उठाते सरकार को असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी अध्यापकों के प्रति सचेत है अपितु गैर सरकारी अध्यापकों की सुरक्षा के प्रति कोई ध्यान नही दे रही। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया की अपनी दोहरी पोलिसी को बंद करे और प्राइवेट स्कूलों की सुरक्षा का प्रबंध करे। इस दौरान राजकुमार, मुनीष, विक्रम, पवन ढुल, पूजा, ज्योति राणा, निधि, नीरू, पवनजीत कौर, निशा, अंजु शर्मा, कविता, सोनिया अरोड़ा, सिमरनजीत कौर सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

यमुनानगर में प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में 350 से अधिक स्कूल रहे बंद
फोटो संख्या-26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें