फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत मंगल के सिर सजा आरवीएस के अध्यक्ष का ताज, सतीश बंसल बनें आरकेएसडी की सभी संस्थाओं के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
मंगलवार को आरकेएसडी कॉलेज संस्थाओं की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के कॉलेजियम सदस्यों की कॉलेज सभागार में आम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रशासक एवं एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने की। सभी सदस्यों ने आम सहमति से राष्ट्रीय विद्या समिति के 4 पदों पर सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें साकेत मंगल एडवोकेट को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय विद्या समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके साथ जिला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला को उपाध्यक्ष, एकांश मोटर्स के डायरेक्टर पंकज बंसल को महासचिव व व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी 21 कॉलेजियम सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान सतीश बंसल को आरकेएसडी कॉलेज की सभी संस्थाओं का चेयरमैन चुन लिया। इस मौके पर उद्योग विस्तार अधिकारी आईसी गुप्ता भी मौजूद रहे।
एडीसी ने विधिवत तौर पर इन नामों की घोषणा करते हुए बताया कि बैठक की कार्रवाई को इन नामों के साथ जिला रजिस्ट्रार को भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति के बाद आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल व अन्य पदाधिकारी नियमानुसार अपने-अपने पद ग्रहण करेंगे तथा प्रशासक के तौर पर वह भी कार्यभार से मुक्त होंगे। इसके उपरांत पत्रकारवार्ता में एडीसी ने उक्त सदस्यों के चुनाव की जानकारी दी। उन्होंने संस्था की बढ़ोत्तरी व तरक्की की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने पदभार संभालने के बाद सभी पदाधिकारी व कॉलेजियम प्रतिनिधि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और संस्था की तरक्की के लिए काम करें।
विज्ञापन

प्रधान व पदाधिकारियों के चयन के बाद हाउस ने औपचारिक तौर पर सर्वसम्मति से फैसला करते हुए पूर्व प्रधान सतीश बंसल को राष्ट्रीय विद्या समिति के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाओं का चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया। इस बैठक में सभी 21 कॉलेजियम प्रतिनिधियों में अनिल शोरेवाला, अश्वनी शोरेवाला, बनारसीदास गुप्ता, चंद्रभान मित्तल, ज्ञानचंद, जयभगवान, कृष्ण बंसल, अधिवक्ता महेश मंगल, महेंद्र थरेजा, नरेश शोरेवाला टोनी, पंकज बंसल, प्रेम चंद, राम चौधरी, रामनिवास जैन, साकेत मंगल, सतीश बंसल, श्याम बंसल, सुदेश कुमार बंसल, सुनील चौधरी, सुशील कुमार व विपिन गोयल मौजूद रहे।

खेल सहित अकादमिक विकास पर दिया जाएगा ध्यान : सतीश बंसल ने कहा कि युवा टीम गठित करके एक नई ऊर्जा का संचार करने के दृष्टिगत कालेज के हित के लिए सभी मिलकर फैसला लिया है और इन चारों पदाधिकारियों के अलावा 17 अन्य सदस्य भी इनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने विशेष रूप से एडीसी एवं प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आज आरवीएस के चुनाव संभव हुए हैं तो इसका श्रेय एडीसी को जाता है।
नए कोर्स लाकर विद्यार्थियों के लिए तरक्की के नए मार्ग खोले जाएंगे : नवनियुक्त प्रधान अधिवक्ता साकेत मंगल ने कहा कि जो विश्वास सभी कॉलेजियम प्रतिनिधियों ने उनमें दिखाया है, वह उनकी हर कसौटी पर खरे उतरते हुए कालेज को प्रदेश व राष्ट्रीय मंच तक पहचान देने की पुरजोर कोशिश करते रहेंगे। कॉलेज में नए कोर्स लाकर बच्चों की तरक्की का रास्ता खोला जाएगा। उप-प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने भी टीम के साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया। श्याम बंसल व पंकज बंसल ने भी अपने चयन पर सभी का आभार जताया।

अब समिति के हवाले होगी संस्था : विदित रहे कि वर्ष 2014 में तत्कालीन प्रधान सतीश बंसल के कार्यकाल पूरा होने के बाद संस्था में एक वर्ष के लिए उन्हीं के नेतृत्व में एडहॉक कमेटी रही। इसके बाद सरकार ने यहां प्रशासक नियुक्त कर दिया था। पिछले साल जुलाई माह में एसडीएम की बजाए कॉलेज की कमान एडीसी को दी गई। इसके बाद ही चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी थी। जनवरी 14 को हुए चुनाव में सतीश बंसल ग्रुप के 21 सदस्य चुनकर आए और अब सभी ने साकेत मंगल को मातृ संस्था आरवीएस का प्रधान चुन लिया है।

अब आगे क्या : आरवीएस के अध्यक्ष सहित चुने गए पदाधिकारी अब कॉलेज प्रबंधक समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे। इसके बाद 21 कॉलेजियम सदस्यों में से ही आरकेएसडी संध्याकालीन कॉलेज, आरकेएसडी बीएड कॉलेज, आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल व सीवन की प्रबंधक समितियों के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन




साकेत मंगल के सिर सजा आरवीएस के अध्यक्ष का ताज, सतीश बंसल बने चेयरमैन
-आरकेएसडी कॉलेज संस्थाओं की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के कॉलेजियम सदस्यों की बैठक में फैसला
- जिला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला बने आरकेएसडी कॉलेज में उपाध्यक्ष तो कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम बंसल को कोषाध्यक्ष, एकांश मोटर्स के डायरेक्टर पंकज बंसल बनें महासचिव
- 4 प्रबंधक समिति सदस्यों के चुनाव के साथ-साथ ओवरऑल संस्थाओं के चेयरमैन पद का भी हुआ चुनाव

फोटो संख्या-3 से 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें