फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर से पहुंचे 400 से अधिक खिलाड़ी दिन भर करते रहे मैच शुरू होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर से पहुंचे 400 से अधिक खिलाड़ी दिन भर करते रहे मैच शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। 52वीं राज्यस्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से आए 400 से ज्यादा खिलाड़ी दिन भर मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक मैच के लिए जिम्मेवार अधिकारी व टीम इंचार्जों के बीच चले विवाद के कारण मैच नहीं हो सके। प्रतियोगिता के नियमों को लेकर दिन भर बवाल मचा रहा। आखिरकार शाम को जाकर नियमों पर सहमति बनी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे मैच शुरू करवाने की बात कही गई।
राज्यस्तरीय मुकाबले के बीच वीरवार को हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शतरंज के मुकाबले आयोजित किए जाने थे। इसके लिए प्रदेश भर के 20 जिलों की 5 व इससे ज्यादा खिलाड़ियों की टीमें अपने डीपीई व पीटीआई के नेतृत्व में पहुंच गई। मुकाबले में 4 खिलाड़ियों को खेलना होता है। जिसमें से पांचवें खिलाड़ी को प्रतियोगिता के बीच में बदला जा सकता है। पीटीआई विकास शर्मा, कुलदीप करनाल, सोमदत्त महेंद्रगढ़, दिलबाग भिवानी, रत्न फतेहाबाद, देवेंद्र पंचकूला, विक्रम सिंह महेंद्रगढ़ ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए विभाग ने गैर सरकारी फेडरेशन के सचिव को खेल अधिकारी नियुक्त किया हुआ है, जो अपने ही नियम चला रहा है। पांचवां खिलाड़ी बदलकर खिलाया जा सकता है। लेकिन वह अतिरिक्त खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं दे रहा। इसके अलावा यह भी पता नहीं है कि यह प्रतियोगिता एकल में होगी या टीम के तौर पर। इन्हीं बातों के कारण न केवल खिलाड़ियों बल्कि उनके टीम इंचार्ज भी परेशान हैं। यहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं हैं। विभाग को चाहिए कि खेल अधिकारी सरकारी विभाग से हो, ताकि उसे पूरे नियमों की जानकारी हो।
विज्ञापन

दूसरी ओर खेल अधिकारी बनाए गए हरियाणा चेस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने कहा कि विभाग ने पारदर्शिता के साथ यह प्रतियोगिता करवाए जाने को कहा है। कुछ टीम इंचार्ज परिणाम व मैचों को ऑनलाइन किए जाने का विरोध कर रहे हैं और कोई विवाद नहीं है। अब नियमों को लेकर सहमति बनी है। खिलाड़ियों के मुकाबलों की सूची बनाने में समय लगेगा। इसी कारण शुक्रवार सुबह तक ही मुकाबले हो पाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर खिलाड़ियों ने कहा कि वे सुबह 9 बजे हॉल में पहुंच गए थे। दिन भर इंतजार करते रहे। लेकिन मैच ही शुरू नहीं हुए। जिस कारण दिन भर मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें