सीएम फ्लाइंग ने आरटीए ऑफिस का खंगाला रिकॉर्ड, टांसपोर्ट नगर में वाहन पासिंग की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को आरटीए ऑफिस का रिकार्ड खंगाला और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की पासिंग का कार्य चेक किया। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि आरटीए ऑफिस में पैसे लेकर फाइलें तैयार की जा रही है और ट्रांसपोर्ट नगर में भी पासिंग में दलाल काम रहे हैं।
सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतबीर सिंह जागड़ा, मदन कुमार, मनोहर राठी, गुरदयाल सिंह ने आरटीए ऑफिस में जाकर फाइलों की चेकिंग की। जिसमें वहां पर रिकॉर्ड सही मिला। इसके बाद टीम ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंची वहां पर आस-पास वाहन पासिंग करवाने वाले दलाल टीम को देखकर भाग गए। मौके पर वाहन-व्हीकल इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार व सतपाल ने वाहनों के पासिंग होने के जानकारी दी।
इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी के ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों के पासिंग में दलाल काम कर रहे हैं और पैसे लेकर वाहनों की पासिंग की जा रही है। मौके पर टीम ने जाकर जांच की लेकिन वहां पर टीम को देखकर कुछ लोग भाग गए। वहां मौजूद अधिकारियों के कागजात की जांच की गई। कागजात नियमानुसार पूरे पाए गए।