अतिक्रमण पर पुलिस ने नो पार्किंग जोन में काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की अतिक्रमण की समस्या को लेकर मंगलवार को थाना पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटे। इसके लिए अंबाला रोड पर दोपहर के समय शहर थाना प्रभारी रमेश के नेतृत्व में एक अभियान चलाया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ मिल कर वाहनों को कब्जे में लेने का कार्य किया और उन पर चालान किया। थाना प्रभारी कई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहीं विभाग का कैंटर मंगवाया। कुछ चालकों ने सडक़ पर वाहन खड़े किए हुए थे। पुलिस ने सडक़ पर खड़ी बाइक व स्कूटी को विभाग के कैंटर में लादा। इस अभियान के दौरान कुल छह दो पहिया वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चालान।
ट्रैफिक इंचार्ज दीपक ने बताया कि यह अभियान रूटीन में चलाया गया अभियान है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस अपना कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बार बार हिदायत देने के बावजूद भी लोग पीली पट्टी के बाहर वाहन खड़ा करने का कार्य करते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जिसको लेकर चालान काटने अतिक्रमण कर रहे वाहनों को कब्जे में लिये जाने वाले अभियान को शुरु किया है। जो लगातार जारी रहेगा।