फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों में पेपरलेस काम पर होगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में पेपरलेस काम पर होगा जोर
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन में सभी विभागों की कार्य प्रणाली को पेपर लैस करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत सभी सरकारी कार्यालय पत्र व्यवहार, विभिन्न विभागों की रिपोर्ट व अन्य पत्राचार ई-मेल के जरिए किया जाएगा। डीसी सुनीता वर्मा ने सभी विभागों के अध्यक्षों को एक निर्देश जारी कर यह हिदायत दी है कि अपने-अपने कार्यालय से संबंधित पत्र व रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय व सरकार को ई-मेल आईडी से भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद तथा अपने अधीन कर्मचारियों को रोजाना ई-मेल आईडी लगातार चेक करना सुनिश्चित करेंगे। ये आदेश सभी विभागों में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में विभागाध्यक्षों की जो भी मीटिंग बुलाई जाएगी। इस बारे में सूचना ई-मेल पर ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें