कार की चपेट में आने से युवक की मौत
कैथल। तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से पैदल युवक की मौत हो गई। कलायत निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामगढ़ रोड बाईपास पर उनके खेत हैं। बुधवार रात को वह और उसका चचेरा भाई संजय आवारा पशुओं से रखवाली के लिए पैदल खेत में जा रहे थे। रास्ते में तेज गति से आ रहे अज्ञात कार चालक ने संजय को पीछे से टक्कर मार दी। संजय को इलाज के लिए कैथल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। कलायत थाने से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रोहताश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दीपक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।