फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैली 12 जुलाई को पहुंचेगी कैथल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 जुलाई को कैथल पहुंचेगी स्वच्छता रैली
विज्ञापन

कैथल। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पंचकूला से शुरू हुई स्वच्छता रैली संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को कैथल पहुंचेगी। इस रैली में वीडियो स्क्रीन युक्त वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता तथा सरकार के विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग भजन पार्टियों द्वारा भी जिला भर में स्वच्छ भारत अभियान तथा अन्य फ्लैगशीप कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। डीसी संजय जून ने बताया कि स्थानीय शहरी निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन द्वारा पंचकुला से झंडी दिखाकर रवाना की गई रैली 12 जून को कैथल पहुंचेगी तथा लोगों को स्वच्छता व विकास कार्यों का संदेश देगी। यह रैली पंचकूला से अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र होते हुए कैथल पहुंचेगी तथा इसके उपरांत जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत होते हुए करनाल में संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें