फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविरों में 21 शिकायतें, 17 निपटीं

Wed, 23 Oct 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, सीवन, पूंडरी। प्रदेश सरकार के आदेशाें पर मंगलवार से सभी नगर निकायों में समाधान शिविर की शुरुआत की गई। पहले दिन जानकारी के अभाव में शिविर में शामिल होने वाले लोगों की संख्या कम रही। पहले दिन मंगलवार को कैथल के अलावा सीवन और पूंडरी में भी समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान अधिकतर शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतें अधिक आई थी।

इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सीवन के नगरपालिका कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरपालिका सचिव दीपक कुमार व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस शिविर में नगरपालिका से संबंधित जो भी समस्याएं लोग लेकर आए हैं उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया है। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो सकता उनका एक से दो दिन के अंदर ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में पहले दिन पांच लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। यह समस्याएं सफाई, कचरा उठान व पानी निकासी को लेकर थी। उनमें से चार समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। पानी निकासी के काम में समय लगता है इसके समाधान के लिए आदेश दे दिए गए हैं और इसका समाधान भी जल्द हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग शिविर में पहुंच रहे हैं उनका तुरंत प्रभाव से समाधान किया जा रहा है। जिस भी व्यक्ति को कोई समस्या है वह रोजाना लगने वाले इस नगरपालिका के समाधान शिविर में पहुंच कर अपनी समस्या रख सकता है। इस शिविर में नगरपालिका कर्मचारियों ने सहयोग किया।

पूंडरी में चार शिकायतें, दो निपटीं
पूंडरी। पूंडरी नगरपालिका में समाधान शिविर में नगर पालिका सचिव अशोक कुमार ने कस्बे के लोगों से उनकी समस्याओं का समाधान निकालने समाधान शिविर लगाया।

समाधान शिविर के दौरान वार्ड नंबर पांच से राजेश कुमार ने स्ट्रीट लाइट व गली के निर्माण की समस्या रखी। जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सचिव ने 20 दिन के अंदर मांगे पूरी करने का उन्हें

आश्वासन दिया।

वार्ड नंबर 13 के बलदेव सिंह के स्ट्रीट लाइट व गली की मांग का मौके पर ही निवारण किया गया। वार्ड नंबर एक की केला देवी के प्रापर्टी टैक्स की कमी को तीन दिनों में हल करने की कही। वहीं, वार्ड नंबर आठ के बलवंत सिंह की स्ट्रीट लाइट की समस्या को मौके पर ही हल किया गया।

सचिव ने बताया कि ये समाधान शिविर आज से शुरू होकर अगले एक माह तक चलेंगे। इस शिविर में लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकायों तथा पंचायतों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए 22 अक्तूबर से प्रतिदिन प्रात नौ बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। इन शिविरों में जन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। स्वामित्व योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में समाधान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है, जो आम जनता के हित में हरियाणा सरकार का एक सराहनीय कदम है। - डॉ. विवेक भारती, डीसी, कैथल


शिविर के पहले दिन नपा सचिव ने सुनीं समस्याएं

गुहला-चीका। नगर पालिका चीका परिसर में सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नपा सचिव राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।

सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि आज शिविर में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित सिर्फ दो शिकायतें आई थी जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। कहा कि सरकार के आदेशानुसार अगले एक माह तक नपा कार्यालय में हर रोज समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याएं इस शिविर में रखकर उनका समाधान करवा सकते हैं। इस अवसर पर जेई खुशीराम, लिपिक गुरप्रीत सीड़ा, माम राज, जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें