संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को डीएमसी सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने शिविर में आए लोगों की शिकायतें सुनी। इस मौके पर आईं 21 शिकायतें में से 20 का समाधान किया गया।
शिविर में डीएमसी सुशील कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और उनका समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। आम नागरिक 11 जून से शुरू हुए इन शिविरों लाभ उठा रहे हैं और परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन व पुलिस विभाग आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। जिन शिकायतों का समापन नहीं हो सका, उन्हें निर्धारित समय अवधि में समाधान के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को परेशान ना होने पड़े।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के प्रति नागरिकों का रुझान काफी बढ़ रहा है। हर रोज नागरिक शिकायतें लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार उपमंडल स्तर भी समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खंड एवं पंचायत कार्यालय गुहला में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम कृष्ण कुमार ने की। शिविर में 21 शिकायतें आई, जिनमें से 20 शिकायतों का समाधान हो गया। वहीं, कलायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने की और समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। इस शिविर में 16 शिकायतें आई, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर समाधान हो गया है।