फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो तस्करों से 21 बोतल शराब बरामद

Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग दो मामलों में दो शराब तस्कर पुलिस ने काबू कर लिए। दोनों से 21 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौंकी पूंडरी पुलिस के एचसी मनोज कुमार की टीम ने सूचना मिलने पर गढ़ी मोहल्ला पूंडरी निवासी गौरव के पशुबाड़ा पर दबिश देकर आरोपी गौरव को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कैनी के अंदर से 7 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना ढांड पुलिस के पीएसआई गगनदीप सिंह की नेशनल हाईवे 152-डी पुल के नीचे गांव चंदलाना पर नाकाबंदी करके पैदल आए गांव कौल निवासी राजेश कुमार को पकड़ा। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक थैले से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें