कैथल। थाना तितरम पुलिस ने विवाहिता की पिटाई करने तथा उसे कमरे में बंद रखने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव सेगा की एक महिला ने थाना तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूरा खरकपुनिया हिसार के संदीप के साथ रीति-रिवाज अनुसार हुई थी। शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज भी दिया था लेकिन दहेज से उसका पति संतुष्ट नहीं था तथा उसे पीटता था। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रेनू बाला ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद