सेक्टर 19 व 20 की सड़केंखस्ताहाल
कैथल। सेक्टर 19 व 20 में नवंबर माह में ही बनीं सड़केंखस्ताहाल हो गई हैं। पार्षद प्रतिनिधि व वार्ड के लोगों ने हरियाणा सरकार के एक और सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल को इन सड़कों की हालत दिखाई। शनिवार सुबह यहां पहुंचे मित्तल को सड़क देखने के बाद वार्ड के लोगों ने कहा कि महज तीन माह में ही सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चली है कि यहां बजरियां उखड़ रही हैं। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि वरुण मित्तल, रामभगत, डॉ. गुलाब सिंह, पवन कुकरेजा, मधुर मित्तल, मनीष सिंगला, रघुबीर सिंह, मदन गोपाल, राकेश कुमार गोदारा, सलोचना, सुनीता रानी, पुष्पा देवी व रेनू बाला ने कहा कि वार्ड में अधिकतर सड़कों की हालत खराब हो चली है।