फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट स्वीपिंग सर्विस के तहत हटाए गए 140 कर्मचारियों के विरोध में 300 से अधिक से कर्मचरियों की हड़ताल कल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाइट स्वीपिंग सर्विस के तहत हटाए गए 140 कर्मचारियों के विरोध में 300 से अधिक से कर्मचरियों की हड़ताल कल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद ने कुछ दिन पहले ही शहर में रात्रि सफाई सेवा शुरू की गई है। इसके लिए नप ने ठेकेदार के माध्यम से नई भर्तियां की है। वहीं, छह माह पहले हटाए गए अनियमित 140 कर्मचारी इसके विरोध में आ गए। अब उन्होंने अपने विरोध को तेज करते हुए सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। इस हड़ताल में नप में तैनात 300 कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रामशरण कल्याण ने बताया कि जिला प्रशासन व नप ने मिलकर अपने चहेतें लोगों को रात्रि सफाई सेवा के तहत ठेकेदार के माध्यम से 20 से 30 हजार रुपये लेकर नौकरी पर रखा है। जबकि सफाई कर्मचारियों की ओर से कुछ महीने पहले की गई हड़ताल के दौरान हटाए गए 140 कर्मचारियों को एडजस्ट करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस आश्वासन पर नप प्रशासन ने कर्मचारियों की अनदेखी की है। जिससे सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। कल्याण ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार से तीन दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी नप नहीं माना तो शहर में सफाई का काम रोककर अनिश्चिकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

यह है सफाई कर्मचारियों की स्थिति:- नगर परिषद में इस समय कुल 300 कच्चे व पक्के सफाई कर्मचारी है। जिसमें से 80 कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के तहत कूड़ा उठान सहित लिफ्टिंग का कार्य करते है। जबकि अन्य सफाई कर्मचारी शहर में वार्डों में सफाई का कार्य करते हैं। इन सभी सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें