फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने करवाया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने करवाया मुंडन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं कर्मचारी
हड़ताल के सातवें दिन भी बंद रहा काम काज
फोटो संख्या-7 व 8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोजगार की सुरक्षा को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों की लगातार सातवें दिन भी हड़ताल जारी रही। जिसमें कर्मचारियों ने सोमवार को मुंडन करवाया और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। दिन भर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अगुवाई सोमवार को संघ जिला कैथल धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप ने की। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान मुकेश कुमार भी समर्थन देने के लिए धरनास्थल पर पहुंचे व कर्मचारियों को संबोधित किया। जिला कैथल में इस दिन एंबुलेंस 108 के सभी कर्मचारी, आयुष विभाग, आरबीएसके, सिविल सर्जन आफिस स्टाफ, लेखा स्टाफ, स्टाफ नर्स, सूचना सहायक, कम्प्युटर सहायक इत्यादि सभी कैटेगरी के कर्मचारी मौजूद रहे। मांगों को लेकर महावीर ड्राईवर व जोगिंद्र, ईएमटी ने अपना मुंडन करवाया ताकि इस सोयी हुई सरकार की आंखे खुल सके।
धरने में रीना ढुल, कुलदीप शर्मा, मनीषा देवी, महाबीर मलिक, सुनील शर्मा विकास कल्याण ने भी संबोधित किया। इस दौरान मीना, चंद्रपति, सुनीता, नेहा, सुदेश, बमित्रा, रामफल कश्यप, रमेश, सुरेंद्र पाल, विक्रम कल्याण, संजीव, अनिल कुमार, प्रवीण रंगा, संजय, जगदीश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें:-
1. सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जब तक कर्मचारी नियमित नहीं होते उन्हें नियमित के समान तनख्वाह व सभी भते दिए जाएं।
2. सरकार द्वारा जो सेवा नियम 1 जनवरी 2018 से कर्मचारियों को दिए गए थे, उन्हें सरकार ने अभी तक न तो सही ढंग से लागू किया और न ही सही वेतनमान निर्धारित किया। साथ ही सातवें वेतन आयोग का लाभ भी कर्मचारियों का दिया जाए।
3. कर्मचारियों का वेतनमान जो दो भागों में आता है वह एकमुश्त किया जाए।
5. जो भते सरकार द्वारा बंद कर दिये गये हैं वो पुन: लागू किया जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें