पुलिस ने किए 146 वाहनों के चालान
कैथल। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 146 वाहनों के चालान करने के अतिरिक्त 10 वाहन जब्त किए गए हैं। पीआरओ ने बताया थाना प्रबंधक यातायात इंस्पैक्टर रमेश चंद की अगुवाई में 1 दिसंबर को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 71 वाहनों के चालान किए गये, जिनमें 5 बुलेट बाइकों के चालान करने के ईलावा साइलेंशर के माध्यम से पटाखे की आवाज निकालने वाली 7 बुलेट बाइक जब्त कर ली गई। एसपी वसीम अकरम द्वारा नागरीकों से अपील की गई है, कि वे अपनी खुद की व अन्य चालकों तथा नागरीकों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की समुचित पालना करें।