पराली में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया
कैथल। गांव संगरौली में एक व्यक्ति की 15 एकड़ की पराली जला कर राख कर दी। पुलिस को दी शिकायत में निवासी नरेश कुमार ने ढांड पुलिस को शिकायत दी है कि गत 22 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 15 एकड़ की बासमती पराली में आग लगा दी। पराली की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। हैड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।