ग्रुप डी की परीक्षा के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़
एक रात पहले ही पहुंचे उम्मीदवार
रात को रुकने के लिए ढूंढ रहे हैं ठिकाना, कई दूसरे जिलों में आने वाले उम्मीदवार देर सांय पहुंचे बस अड्डे पर
फोटो संख्या-30, 31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आज होने वाली ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए एक दिन पहले ही भीड़ उमड़ी हुई है। देर सांय कैथल में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ दूसरे जिलों में परीक्षा के लिए आने-जाने वाले परीक्षार्थियों की बस अड्डे पर भीड़ उमड़ी हुई थी।
कैथल से अधिकतर उम्मीदवारों की परीक्षा हिसार में हैं। चूंकि उन्हें सुबह 9 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की ही अनुमति है। इसीलिए वे एक दिन पहले ही वहां पहुंचना चाहते हैं। सांय के समय चंडीगढ़ की ओर से आने वाली बसों में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-तैसे लडक़े व लड़कियां बसों में चढ़ते दिखाई दिए।
इसी प्रकार से कुरुक्षेत्र व यमूनानगर सहित अंबाला जाने वाले रेवाड़ी से लेकर दूसरे जिलों के परीक्षार्थी भी बस अड्डे पर इन जिलों में जाने वाले के लिए बसों को ढूंढते नजर आए। परीक्षार्थी राजेंद्र ने बताया कि उसे कुरुक्षेत्र जाना है। लेकिन अब शायद कोई बस नहीं बीच है। तो उसे रेलवे स्टेशन का पता दिया गया। ताकि वह रेल से जा सके। इसी प्रकार से कई अन्य परीक्षार्थी बसों के इंतजार में बस अड्डे पर खड़े दिखाई दिए।
सांय के समय ही देख लिए सेंटर:-परीक्षार्थियों ने सांय के समय ही परीक्षा केंद्र देख लिए। शहर में आरकेएसडी कॉलेज, आईजी कॉलेज व जाट कॉलेज के बाहर परीक्षार्थी नजर आए। जो रात को रुकने का प्रबंध करने के बाद इन केंद्रों के बाहर पता कन्फर्म करते नजर आए।