फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया खुशी का पर्व दिवाली, दिन में बाजार रहे गुलजार तो शाम को जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में बाजार रहे गुलजार तो शाम को जमकर हुई आतिशबाजी
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया खुशी का पर्व दिवाली
फोटो नंबर-30 से 32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को दिवाली का पावन पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा दिन बाजार गुलजार हुए। रात के समय लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इसके साथ ही बच्चों ने नए वस्त्र पहने और लोगों ने आपस सगे संबंधियों को मिठाई बांटी। दिवाली के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी गरीब व असहाय लोगों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

फोटो नंबर-13
सेवा संघ संस्था द्वारा संचालित चेतना मंदबुद्धि स्कूल के बच्चों ने दीवाली में उपयोग में आने वाली वस्तुएं बनाकर बिक्री के लिए सेवा संघ के सेवा सदन में प्रदर्शित की। संस्था के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा के नेतृत्व में चल रहे इस विद्यालय की प्राचार्या कृष्ण भारती द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने मोमबत्ती, ग्रीटिंग कार्ड, छोटे-बड़े दीये तथा ओर जरूरी सामान अपने हाथों से बनाया। जिसकी खरीद संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों सहित नगरवासियों ने भी खूब की।
विज्ञापन


भारत एवं स्काउट्स की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
फोटो नंबर-14
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के भीष्म और झांसी ओपन ग्रुप ने दीपावली का पर्व श्री नारायण सेवा द्वारा भगत सिंह बस्ती के बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेजर लीडर अंजू शर्मा द्वारा शशिकांता डीओसी गाइड को स्कार्फ पहना कर किया। इस कार्यक्रम में रोवर लीडर राजीव शर्मा, बख्शीश गिरधर, तेजेंद्र दीप, संतलाल, राजिंद्र तंवर, अमरीक सिंह, सुशील शर्मा, दिनेश तंवर, रोवर सुनील चौधरी, विकास, गगन आदि मौजूद रहे।

गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली
फोटो नंबर-08
अपना हिंदुस्तान अपना घर संस्था ने दिवाली गरीब बच्चों के साथ मनाई। सभी बच्चों को मिठाई बांटी और जूस पिलाया। इस मौके पर अजय शर्मा, आशुतोष, पंकज शर्मा, आशीष शर्मा, अक्षय सिंघल, एडवोकेट राहुल शर्मा, अंकित, गुरमीत मौजूद रहे।
जमकर हुई आतिशबाजी
फोटो नंबर-26
राजौंद। दीपावली पर लोगों ने अबकी बार ज्यादातर मिट्टी के दीये ही जलाए। नगर के पूरे बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए थे। दीपावली के दिन लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। शाम के समय लोगों ने दीपावली पूजन के दौरान लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर घर में सुख शांति की कामना की।

फोटो नंबर-27
राजौंद। सर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहेड़ा में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रूम डेकोरेशन, रंगोली व दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रामेश्वर ने बताया कि प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा प्रथम, पांचवीं कक्षा द्वितीय व चौथी कक्षा तीसरे स्थान पर रही। स्कूल चेयरमैन संजय राविश ने दीपावली की शुभकामनाएं दी।

फोटो नंबर-28
राजौंद। नेहरू युवा केंद्र के आह्वान पर ग्रामीण युवा मंडल बड़सीकरी कलां के युवाओं ने दीपावली के अवसर पर एक दीया शहीदों के नाम लगाया। एनवाईसी ब्लाक कलायत अमित शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से युवाओं में देश प्रेम की भावना प्रबल होती। इस दौरान युवाओं ने 51 दीप शहीदों के नाम जलाए। इस अवसर पर गुरमेज धानियां, प्रदीप कुमार, कुलदीप शर्मा, गुरजंट राठी, पवन अंकित, नरेंद्र राठी, राहुल, मनीष राठी, प्रगट, राजीव ठाकुर, कुलदीप आदि युवा मौजूद थे।
श्रद्धा से मनाया दीपावली का पर्व
फोटो नंबर-29
सीवन। दीपावली पर लोगों ने एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दी। इस दिवाली पर लोगों ने चाइनीज सामान का बहिष्कार किया। अधिकतर लोगों नेे मिट्टी के दीये जलाए। बच्चों ने रात को पटाखे बजाए और लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। रात्रि को महा लक्ष्मी का पूजन किया व सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


देसी मिठाइयां पड़ी भारी
फोटो नंबर-33
कलायत। रस्मों व रिवाजों के साथ कलायत में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकी काफी रही। लोगों ने इस बार भेंट करने में देसी मिठाई, ड्राइफ्रूट व बिस्कुट के गिफ्ट हैंपरों को अधिमान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें