राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का प्रथम चरण आयोजित
फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत रविवार को प्रथम चरण में तीन स्कूलों की परीक्षा हुई। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा, नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुनीता गुलाटी ने विद्यार्थियों में जाकर स्वयं इसका अवलोकन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 549 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने एससीईआरटी की वेबसाइट पर आवेदन किया था। प्रथम चरण में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को मई 2019 को होने वाली दूसरे चरण की प्रतियोगिता में बैठने का अवसर मिलेगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुनीता गुलाटी ने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रतिभा खोजने एवं विज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। अगर विद्यार्थियों ने प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली तो भी 750 हरियाणा बोर्ड और 250 सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को हरियाणा साईंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप द्वारा दो वर्ष तक अठारह-अठारह हजार रूपए की स्कॉलरशिप, राज्य स्तर पर मैरिट सूची के आधार पर दी जाएगी। परंतु विद्यार्थी इस स्कॅालरशिप के हकदार तभी होगें अगर वे 11वीं और 12वीं में साईंस विषय पढ़ेगें। भिवानी बोर्ड के पदाधिकारियों एवं उनके द्वारा गठित टीम ने भी औचक परीक्षण किया।