फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल्गु मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डीसी व एसपी ने किया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फल्गु मेले में डीसी व एसपी ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
विज्ञापन

- तीर्थ पुरोहितों की मांग पर आईडी कार्ड शुल्क 100 रुपये किया
फोटो संख्या-19, 39, 40, 47, 48, 49, 50 व 51
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। फल्गु मेले में बुधवार को डीसी व एसपी ने तीर्थ का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं तीर्थ पुरोहितों की मांग पर डीसी कैथल ने पुरोहितों पर लगाये जाने वाली आईडी कार्ड फीस को 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया है। तीर्थ पुरोहित अपनी इस मांग को लेकर मंगलवार को मेला प्रशासक एसडीएम जगदीप सिंह मिले थे और उन्होंने भी डीसी से बात करने का आश्वासन दिया था।
डीसी कैथल धर्मवीर सिंह बुधवार को हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक के साथ फल्गु तीर्थ मेले का दौरा कर मेला प्रबंधन का जायजा ले रहे थे। विधायक व डीसी ने तीर्थ पर उस घाट का भी दौरा किया, जहां दो दिन पहले एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुरोहितों के लिए पंजीकरण किया अनिवार्य : तीर्थ स्थल पर पिंडदान करवाने वाले पुरोहितों का पंजीकरण शुल्क 500 रुपये से कम करवाने की मांग पर कहा कि मेला प्रशासन द्वारा सभी पुरोहितों को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण शुल्क को 4 अक्तूबर से 100 रुपये कर दिया गया है तथा सभी पुरोहितों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण किसी भी पुरोहित को पिंडदान करवाने की इजाजत नही दी जाएगी।
डीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यकता अनुसार फल्गु मेला के लिए बसे चलाई गई हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया भी जाएगा। मेला प्रशासक एवं कलायत के एसडीएम जगदीप सिंह ने बताया कि मेला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालय व मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं। इस मौके पर मेला अधिकारी एवं डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, बीडीपीओ कंचन लता, मेला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
दुधिया रोशनी में नहाया तीर्थ : फल्गु तीर्थ के चारों तरफ बड़ी सफेद दुधिया एलईडी बड़ी लाइटें लगाई गई है। जिससे रात के समय पुरा तीर्थ दुधिया रोशनी में नहाया रहता है। रंगबिरंगी लाइटें जब तीर्थ के पानी पर पड़ती है तो रात को तीर्थ का दृश्य देखते ही बनता है। आसपास के गांव से हजारों यात्री रात में इस नजारे को देखने के लिए तीर्थ पर घूमने के लिए आते है।
मुख्य सड़क पर रहती है जाम की स्थिति : मुख्य सड़क ढांड-पूंडरी रोड़ पर मनोरंजन स्थल होने से वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। जिससे मुख्य सड़क पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों को सड़क से गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


एसपी ने बोटिंग कर किया व्यवस्था का निरीक्षण
ढांड, पूंडरी। एसपी आस्था मोदी ने डीएसपी जोगिंद्र श्योराण तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ फल्गु तीर्थ स्थल पर घाटों व पवित्र तालाब में नाव पर सवार होकर सभी घाटों का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ इन घाटों पर सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें तथा 24 घंटे स्नान घाटों के साथ-साथ पूरा मेला क्षेत्र में पूरी निगरानी रखें। आस्था मोदी ने कहा कि आज प्रशासन के पास अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच जाएगा तथा आज रात से ही लगभग 1500 जवान पूरे फल्गु मेला क्षेत्र में तैनात हो जाएंगे। यह सभी जवान दो शिफ्टों में तैनात किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण करने के लिए 12 नाके लगाए गए हैं। फल्गु तीर्थ व मेला क्षेत्र में 4 पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें