फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण परिषद कार्यालय को ताला जडने पर दी पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण परिषद कार्यालय को ताला जडने पर दी पुलिस में शिकायत
विज्ञापन

डीसी ने दिए थे आदेश
पुलिस ने डीडीए की सलाह के लिए भेजा
कैथल। बाल कल्याण समिति के कार्यालय के पर ताला जडने के आरोप में डीसी के आदेश पर जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सहित तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश करते हुए थाना सिविल लाइन में शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले इस मामले में जिला न्यायावादी की सलाह के लिए भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला बाल सरंक्षण अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार, सदस्य राजकुमार महाश्य, पूनम व ऋतु ने कार्यालय को ताला लगा दिया। इनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि इन चारों ने रजिस्टर में सुबह साढ़े दस बजे से 5 बजकर 40 मिनट तक हाजिरी लगा रखी है। वहीं सुरेंद्र सैनी ने साढ़े तीन बजे से 5 बजकर 40 मिनट तक हाजिरी लगा रखी है। जबकि पूरा दिन कार्यालय बंद रहा।
विज्ञापन

एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने से पूर्व इस शिकायत को सलाह के लिए डीडीए के पास भेज दिया गया है। उनकी सलाह के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विदित रहे कि सोमवार को कार्यालय बंद कर दिया गया था। इस संबंध में डीसी को सूचना मिली थी। जिस पर डीसी ने इस मामले में ताला लगाने वाले समिति सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

वहीं बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जेजे एक्ट के तहत समिति अपना काम कर रही है। पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे सहयोग दिया जा रहा है। डीसीपीओ कोई सहयोग नहीं कर रहा, ना कोई सुनवाई हो रही है। एक्ट के हिसाब से जो भी कार्रवाई हो, उसका सामना करने को तैयार हैं। लेकिन समिति सदस्यों ने बाल हित में कार्य किया है। उनके हित में काम जारी रहेगा। महामहीम राज्यपाल की ओर से उन्हें नामांकित किया गया है। इस मामले में भी समिति द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें