फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन कोहरे ने रिकॉड़ॱर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। साल 2017 के अंतिम दिन कोहरे ने पूरे साल का रिकाड़ॱर तोड़ दिया। शाम 5 बजे ही घना कोहरा छा गया और रात तक दृश्यता घट कर 3 से 5 मीटर तक रह गई।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल धुंध का कहर यूं ही जारी रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा रहने से आम जनता को काफी कठिनाईयां होगी। रविवार को अधिकतम तापमान में साढ़ें चार सेल्सियस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक सेल्सियस डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
मौसम विभाग के कर्मचारी बलबीर सिह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 सेल्सियस डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। अभी अगले तीन दिनों तक तापमान में यूं ही गिरावट जारी रहेगी। इससे लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ेेगी।
विज्ञापन

गेंहू की फसल फायदा:-
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में ठंडक और धुंध के कारण गेहूं को अधिक फायदा मिलेगा। जिससे अधिक पैदावार होगी।
नए साल के जश्र मनाने के लिए मौसम रोमांटिक:-कोहरे के कारण जहां वाहन चालक परेशान हुए, वहीं होटलों, रेस्तरां सहित सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का जश्र मना रहे लोगों को काफी आनंद मिला। लोग पहाड़ी मौसम का आनंद लेने के लिए जहां शिमला व दूसरे स्थानों पर जाते हैं, वहीं कोहरे के कारण मौसम ने कैथल को ही शिमला बना दिया। लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे लोग
सीवन। रविवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिक सर्दी होने के कारण लोग रजाईयों में काफी समय तक दुबके रहे। दिन में सर्दी में लोग अलाव सेकते नजर आए। जगह जगह बाजारों में दुकानदार व अन्य लोग आग के अलाव के पास खड़े आग तापते देखे गए। कोहरे ने भी आज वाहन चालकों को भारी परेशान किया। घना कोहरा होने के कारण वाहन लाइटें जला कर हार्न बजाते हुए धीरे धीरे एक दूसरे के पीछे रेंग कर सफर पूरा कर रहे थे। दिन में एक बजे जा कर सूर्य भगवान के दर्शन हुए। कृषि विदों का मानना है कि गेहूं की फसल को भरपूर लाभ मिलेगा।


साल के अंतिम दिन कोहरे ने रिकॉड़ॱर तोड़ा
दूसरे दिन भी जारी रहा कोहरे का प्रकोप, पूरा दिन सूर्य देव के नहीं हुए दर्शन
धुंध में 5 मीटर रही दृश्यता, शनिवार की अपेक्षा बढ़ी ठंड
फोटो नंबर-17,18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें