शिक्षा भारती स्कूल बना नेशनल चैपिंयन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। छतीसगढ़ रायपुर में में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्तरीय तीरअंदाजी प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत क ी अंडर-14,17,19 लडक़े व लड़कियों ने भी भाग लिया। व्यक्तिगत स्पर्धा में अंडर-19 लड़कों ने 50 मीटर में मोहित ने प्रथम, 30 मीटर में द्वितीय, 50 मीटर ओलम्पिक फाईट में तृतीय स्थान हासिल किया। पवन ने 30 मीटर में प्रथम, 50 मीटर ओलंपिक फाईट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भव्य विशाल ने अंडर-14 लड़कों में 30 मीटर में द्वितीय, 30 मीटर ओलंपिक फाईट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम खेल में अण्डर-14 लड़कियों में डिंपल, कुमकुम, तानिया, कल्पना, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कियों में काजल, अन्नु, निकिता, कविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कों में सुखविन्द्र, विशाल, मोहित, पवन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन कुलदीप सिंह, प्राचार्य जितेन्द्र सिंह व खेल निदेशक विरेन्द्र सिंह ने खिलाडिय़ों व तीरअंदाजी प्रशिक्षिक अमित कुमार को बधाई दी। विद्यालय में मुख्य खेल विभाग राज धारीवाल ने इस उपलब्धि को खिलाडिय़ों व प्रशिक्षिकों तथा विद्यालय द्वारा दी जारी रही खेल सुविधाओं व प्रबंधक समिति का आभार व्यक्त जताया है। इस अवसर पर सुरेन्द्र, विकास, अमित, राज, पवन, प्रदीप लाम्बा, सुखबीर सजूमा व अनिल बनवाला आदि मौजूद रहे।