फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकद्दमें वापिस न होने की मांग छोड़कर चंदे को हजम कर रहे हैं मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुकदमे वापस न होने की मांग छोड़कर चंदे को हजम कर रहे हैं मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्वजाट खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने बताया कि आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस न होना और बच्चों की रिहाई के जिम्मेदार समाज से पैसे इकट्ठे करने के लालच में असल मुद्दे को छोड़कर भूमि पूजन जैसे मुद्दों को लेकर जाट समाज के नेता और अभिनेता व जाट खिलाड़ियों को न्यौता देना चंदे को हजम करने का ड्रामा है। ऐसा करके ये लोग अपने चोरी व ठगी और विदेशों से आए पैसे को और धरने पर आए चंदे को हजम कर रहे हैं। करनाल रोड बाईपास चौक पर सुभाष बड़सीकरी के प्रतिष्ठान पर जाट समाज के नेताओं के साथ बैठक में मलिक पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जाट सेवा संघ बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं को विश्वास दिया है कि आप इसको भी राष्ट्रीय सेवा संघ की ब्रांच मान लेना। उन्होंने कहा कि अब कौम के साथ गद्दारी का हिसाब किताब जल्द ही जाट कौम लेगी। 26 नवंबर को यशपाल मलिक का जसिया में और राजकुमार सैनी का जींद में जो प्रोग्राम रखा गया है। यह प्रोग्राम दोनों की मिलीभगत और सरकार के सहमति से रख गया है। सर छोटू राम का जन्मदिन 24 नवंबर था। बसंत पंचमी को मनाया जाता है और महात्मा ज्योतिबा फूले का जन्म 28 नवंबर को है। दोनों का 26 नवंबर को जन्मदिन मनाने का क्या मतलब है। इन दोनों और हरियाणा सरकार के पर्दाफाश करने के लिए 17 दिसंबर को कलायत में एक रैली का आयोजन होगा। इसके बाद फरवरी 2018 को जींद में महारैली करके इसके बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुभाष बड़सीकरी, होशियार सिंह, दिलबाग कन्हड़ी, रामनिवास बलियावाला, दलजीत नैन, सौदागर बलियावाला, मल्लू बालू, बलविन्द्र बलियावाला, रमेश मलिक खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें