फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईबीपीजी कैटेगरी में छह जातियों के शामिल करने के विरोध में ब्राह्मण समाज चलाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ईबीपीजी कैटेगरी में छह जातियों के शामिल करने के विरोध में ब्राह्मण समाज चलाएगा आंदोलन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा आरक्षण की ईबीपीजी कैटेगरी में 6 और जातियों को शामिल करने के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोष जताया। रविवार को सीवन रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने की। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी राम दीक्षित मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि मंच का संचालन डा. श्रवण क्योडक़ ने किया। कार्यक्रम में करनाल ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, जींद ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान मनफूल, पानीपत ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान कृष्ण व कौशिक खाप के प्रधान बलबान कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन कौशिक ने मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
हरी राम दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2013 में आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी तथा राजपूत समाज को दिया था। लेकिन अब भाजपा सरकार ने इस कैटेगरी में जाट, बिश्नोई, जट सिख, त्यागी व मुल्ला जाट जातियों को भी शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस तरह के निर्णयों से प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो रहा है। प्रदेश का भाईचारा खराब हो रहा है। इस फैसले के विरोध में समाज के लोग गांव-गांव जाकर सभी चार जातियों के लोगो से इस फैसले के विरोध के लिए सहयोग मांगेंगे। यह जन जागरण अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान सुरेन्द्र शर्मा बड़ौता व जींद ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान मनफूल ने सरकार से मांग की है कि 7 जून के इस नोटिफिकेशन को रद्द किया जाए। कौशिक खाप के प्रधान बलवान कौशिक व पानीपत ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान कृष्ण ने कहा कि भीम राव अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण का अध्ययन करके ही सरकार अगर कमजोर लोगों को आरक्षण दे दे तो फिर वास्तव में पात्र लोगों को आरक्षण मिलेगा। कार्यक्रम को वृजभूषण करनाल, रणवीर शर्मा सालवन, विशाल कौशिक, पवन पहलवान, कपिल पांडे पीड़ल, मनोज चंदाना, जितेन्द्र शर्मा, योगेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संजय हरित रोहेड़ा, सुधीर शर्मा, महाबीर कुराड़, शिव कुमार कुराड़, राकेश गुहणा, संदीप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें