फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा भाग सिंह में नहीं है सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा भाग सिंह में नहीं है सीवरेज व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका शहर के वार्ड नंबर 15 में डेरा भाग सिंह के निवासी सीवरेज व्यवस्था न होने से परेशान हैं। वार्ड वासियों ने अपने एमसी प्रदीप वर्मा की अगुवाई में रविवार को विधायक कुलवंत बाजीगर को एक ज्ञापन सौंपा और डेरा भाग सिंह में सीवरेज बिछाने की मांग की।
विधायक से मिलने आए लोगों में शामिल पूर्व पार्षद सुरजीत सिंह, जोगिंद्र सिह, रति राम, अजमेर सिंह, सूरज लाल, जग प्रसाद, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह ने बताया कि डेरा भाग पिछले कई दशकों से नगरपालिका चीका का हिस्सा चला आ रहा है, लेकिन वार्ड के गंदे पानी की निकासी के लिए अभी तक सीवरेज नहीं डलवाया गया है। लोगों ने कहा कि लोगों ने शौचालय आदि के पानी को ठिकाने लगाने के लिए घरों में कुइयां खुदवा रखी हैं जो कि अब धीरे-धीरे बंद होने लगी हैं। इन कुइयों चलते जहां मकान बैठने का खतरा बना रहता है वहीं भूमिगत जलस्तर भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे सीएम के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे और जितनी जल्दी हुआ डेरा भाग सिंह में सीवरेज बिछाने के लिए ग्रांट मुहैया करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें