फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खेतों में भरे बरसात के पानी की निकासी न होने से गांव मालखेड़ी के किसानों ने कैथल-खनौरी मार्ग पर 40 मिनट तक जाम लगा दिया। किसानों की मांग थी कि उनके खेतों में पानी बहुत ज्यादा हो गया है। जिसके कारण उनकी फसल खराब हो रही है। मौके पर नायब तहसीलदार व सदर थाना एसएचओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव मालखेड़ी के किसानों ने बताया कि तीन दिन से हो रही बरसात के कारण खेत पानी से लबालब हो गए हैं। जिसकी निकासी का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग है कि पानी का पास लगने वाली ड्रेन के माध्यम से खेतों से निकाला जाए तो वह अपनी फसल की बिजाई और जो फसल पानी में खड़ी है, उसे बचाया जा सके। अधिक पानी होने के कारण खेतों में खड़ी फसल खराब हो रही है। किसानों ने करीब 40 मिनट तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना एसएचओ अमन कुमार व नायब तहसीलदार राजेश कुमार पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। तहसीलदार ने कहा कि किसान शनिवार को सुबह डीसी से मिलकर अपनी समस्या रखें। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें