फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडबड़ी करने वाले कर्मचारियों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

खुले दरबार में बिजली विभाग से संबंधित आई सबसे ज्यादा शिकायतें
मीटर रीडिंग व बिल बनाने में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज करवाएं अधिकारी: सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो कर्मचारी बिजली मीटर रीडिंग या बिल बनाने में जानबूझकर गलतियां कर रहा है। उसके खिलाफ जांच करके केस दर्ज करवाया जाए। शनिवार को शुभम पैलेस में आयोजित खुले दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग से संबंधित रहीं। जिसमें बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें ज्यादा थीं। इन शिकायतों पर सीएम ने विभाग के एसई को ये आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि वे फिर से शीघ्र ही कैथल में आएंगे और मुंदड़ी गांव में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री ने गांव नौच के सरपंच की शिकायत पर पहाड़पुर माईनर पर पाईप लाईन बिछाने के निर्देश दिए।
सीएम ने खुराना पंत नगर निवासी पिरथी की काला पीलिया के उपचार के लिए दवा न मिलने की शिकायत पर कहा कि अधिकारी दवा को विभागीय खर्च से खरीद कर मरीजों को दें।
विज्ञापन

गांव घग्घड़पुर के सुरजन सिंह की जमीन की निशानदेही के आवेदन पर राजस्व विभाग को तत्परता से निपटाने के आदेश दिए। फतेहपुर के विजयपाल ने दुकान में आग लगने पर मुआवजे के लिए शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने विजयपाल को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मटोर निवासी राजबाला ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत उन्हें अलाट किए गए प्लाट की निशानदेही व इंतकाल की मांग की थी। गांव सांघन में हुए कार्यों की जांच सीएम फ्लाईंग से करवाए जाने का एलान किया। उन्होंने कैथल में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की मार्केट में अवैध कब्जे की शिकायत को भी सीएम कार्यालय के अधिकारियों के माध्यम से जांच करवाने के लिए अपने पास रख लिया।
एक शिकायत की सुनवाई करते हुए सीएम ने कहा कि लोग बिजली बिल भरें। इस सरकार में मुफ्त में किसी को कुछ नहीं मिलेगा। जमाना बदल गया है। इसलिए बिजली बिल भरें।

ठेके ऑनलाइन ही छूटेंगे
सरपंच एसोसिएशन द्वारा ठेकों संबंधी शिकायत व अधिकार देने की बात पर सीएम ने कहा कि पंचायतों को ओर फंड दिया जा रहा है। शीघ्र ही ग्रांट पहुंच जाएगी। लेकिन सरपंचों को सरपंच बनाया गया है। ठेकेदार नहीं। वे केवल कार्यों की निगरानी करें। गुणवत्ता ना हो तो शिकायत करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह विर्क, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक कुलवंत बाजीगर, दिनेश कौशिक,ओएसडी अमरेंद्र सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, भाजपा नेता राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, अरूण सर्राफ, लीला राम, कमलेश ढांडा, यशपाल प्रजापति, जिला परिषद की चेयरमैन सुखविंद्र कौर, शैली मुंझाल, शकुंतला वजीरखेड़ा, पाला राम सैनी, धीरेंद्र क्योडक़, अशोक शर्मा, अजीत चहल, रामपाल राणा, वीरेंद्र छौत, उपायुक्त संजय जून, पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम जगदीप सिंह व सुरेंद्र पाल, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा सहित अन्य उच्चाधिकारीगण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें