575 ग्राम गांजा पत्ती बरामद
कैथल। सीआईए-1 पुलिस के एएसआई तिलकराज की टीम ने एक व्यक्ति को 575 ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पीआरओ ने बताया आरोपी की पहचान बलवंत निवासी सीवन के रुप में हुई, जिसे थाना सीवन में मामला दर्ज करते हुए सीआईए-1 के एएसआई सुभाष चंद द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 18 मई को न्यायालय में पेश कर दिया गया।