फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एटीएम कोड पूछकर या खाते पूछकर होने वाली ठगी से मिलेगा छुटकारा..

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एटीएम कोड पूछकर या खाते पूछकर होने वाली ठगी से मिलेगा छुटकारा..
विज्ञापन


नसीब सैनी
कैथल। एटीएम कार्ड का कोड पूछकर या फिर एटीएम कार्ड बदलकर हो रही ठगी के जाल से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए बैंकर्स के साथ मिलकर एटीएम से नकदी निकासी के लिए सॉफ्टवेयर में सुधार पर विचार किया जा रहा है। पुलिस की प्रदेश स्तर पर शीघ्र ही बैंकर्स के साथ बैठक होगी। जिसमें इस दिशा में फैसला लिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने लघु सचिवालय में अमर उजाला से बातचीत में दी।
कैथल ही नहीं प्रदेश भर में हर रोज लोग लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो रहे हैं। औसतन एक या दो मामले ऐसे आते हैं। जब या तो ठगों ने लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से पैसे उड़ा लिए। या फिर फोन पर एटीएम या खाते की जानकारी हासिल करने के बाद खाते में ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए नकदी उड़ा ली। अब ये मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें ना तो कोई ज्यादा गिरफ्तारी ही हो पाई हैं और ना ही ज्यादा रिकवरी। जिससे प्रदेश सरकार सहित जनता का काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

डीजीपी बीएस संधू ने कहा यह एक बेहद गंभीर विषय बनता जा रहा है। इसमें रिकवरी दर भी काफी कम है। तकनीक का फायदा उठाते हुए अपराधी भी बच निकलते हैं। जिस कारण लोगों के साथ-साथ सरकार को भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश स्तर पर बैंकर्स के साथ बैठक बुलाई जा रही है। जिसमें सॉफ्टवेयर स्तर पर ही कुछ ना कुछ नया जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ताकि निकासी के समय ही उपभोक्ता को पता चल सके।
आईजी सुभाष यादव ने कहा कि जिस तरह से कई तरह के आवेदनों में मोबाइल पर कुछ सेकेंड के लिए ओटीपी नंबर आता है। उस नंबर के आधार पर ही भुगतान हो पाता है। उसी तर्ज पर सॉफ्टवेयर में कुछ ऐसा परिवर्तन करने पर विचार चल रहा है कि एटीएम से पैसे की निकासी से पहले ही उपभोक्ता के पास एसएमएस आए और फिर उसकी अनुमति से ही निकासी हो। इस तरह से तकनीकी रुप से कोई कदम उठाकर ही इस तरह के अपराध पर नियंत्रण हो सकता है।
विज्ञापन

जागरूकता से भी हो सकता है नियंत्रण
डीजीपी ने कहा कि लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। कोई भी अंजान व्यक्ति उनसे एटीएम का कोड पूछे तो उसे ना बताएं और एटीएम से नकदी निकासी के समय भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें