कैथल। स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में जाखौली अड्डा के राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेला लगाया।
इसमें अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए 27 से अधिक कंपनियां शामिल हुई। इसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिए और करीब 200 युवाओं को नौकरी मिली। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एनएसक्यूएफ औपचारिक शिक्षा के रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
बताया कि जिले के 72 विद्यालयों में 14 विभिन्न वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, जिनमें 133 वोकेशनल अध्यापक कार्यरत है। सहायक परियोजना अधिकारी मनोज पवार व एनएसक्यूएफ जिला संयोजक विशाल शर्मा ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, खंड संसाधन संयोजक संजय शर्मा, सुरेश कौशिक, बलजीत सिंह, लेखाकार विक्रम धीमान, संयोजक विशाल शर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद