फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविरों में 15 शिकायतें आईं महज नौ मौके पर निपटीं

Wed, 27 Nov 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी। मंगलवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 15 शिकायतें आई, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कैथल लघु सचिवालय में दो व गुहला उपमंडल कार्यालय में पांच शिकायतें आई, जिनका मौके पर समाधान किया गया। कलायत उपमंडल पर कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। वहीं नगर परिषद कैथल में छह शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए गए। नगर पालिका पूंडरी में दो शिकायत आई, जिनका समाधान किया गया। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वे समाधान शिविरों का लाभ उठाएं। ये समाधान शिविर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें