फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 200 छात्राओं को दिया जा रहा एआई और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण

विज्ञापन
प्र​शिक्षण के दौरान अपने विचार रखती छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में 15 दिवसीय जेन एआई रेडी नारी कार्यक्रम के तहत 200 छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाविद्यालय प्रबंधक समिति, आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर और निमाया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राएं दो बैचों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि डिजिटल तकनीकों का ज्ञान आज के समय की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को एआई टूल्स के उपयोग के साथ रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और समस्या समाधान में दक्ष बनाना है। निमाया फाउंडेशन की विशेषज्ञ अलका वाही छात्राओं को जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई आधारित संचार, कैनवा से डिजिटल सामग्री तैयार करने और जैपियर के माध्यम से एआई चैटबॉट बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। इसके साथ ही व्यक्तिगत ब्रांडिंग, प्रभावशाली संचार, प्रोफेशनल स्टोरीटेलिंग, रणनीतिक निर्णय और संकट प्रबंधन जैसे कौशल भी सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. पूजा गुप्ता और डॉ. विशाल आनंद कर रहे हैं। इसमें नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम के साथ डॉ. मतीश गर्ग और डॉ. अंकित गर्ग का भी सहयोग मिल रहा है। प्रशिक्षण सत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान अपने विचार रखती छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें