फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास, जुर्माना भी लगाया

Sun, 08 May 2022 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे पूनम सुनेजा ने डोली को दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कारावास सहित 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़ित बच्ची की मां ने थाना सदर में गत चार जून 2021 को बताया था कि बच्ची का पिता सुबह 5.30 बजे मजदूरी करने के लिए काम पर चला गया और वह खुद तीन बच्चों को घर के आंगन में सोते हुए छोड़कर मंदिर में पूजा के लिए चली गई।

 

जाते हुए उसने अपने मकान के मेन गेट पर बाहर से कुंडी लगा दी थी। जब कुछ देर बाद वह अपने घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। वह अंदर गई तो देखा कि पशुओं वाले बाड़े में आरोपी डोली उर्फ महाबीर उसकी बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था। यह देखते ही बच्ची की मां ने आवाज लगाई तो दोषी मौके से भाग गया। मां की आवाज सुनकर उनके पड़ोसी सतनाम, सुल्तान मौके पर आ गए।

विज्ञापन

 

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। शिकायत पक्ष की ओर से मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी जय भगवान गोयल ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे पूनम सुनेजा ने डोली को दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित बच्ची के लिए साढ़े पांच लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं जो कि पीड़ित मुआवजा निधि की ओर से दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें