फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बातों में फंसाकर ठग लिए 20 हजार रुपये

Tue, 09 Apr 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद में बैंक में रुपये जमा करने गए एक व्यक्ति को बातों में फंसाकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी करने वाले आरोपी ने खुद को राजौंद का तहसीलदार बताया था।

राजौंद थाने में दी गई शिकायत में राजौंद निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को वह पीएनबी मित्र बैंक में रुपये जमा करवाने गया था। उसे पहले से ही वहां खड़ा एक व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति ने अपना नाम महेंद्र और गांव का नाम क्योड़क बताया।
विज्ञापन


साथ ही ये भी कहा कि वह राजौंद कार्यालय में तहसीलदार है। इस विभाग में वहां पीएन की पोस्ट खाली है। कोई अपने बिरादरी का लड़का हो तो बताना। वह काम करवा देगा। वह दोनों पैदल चलकर धर्मशाला के पास दुकान पर आ गए। जहां दोनों ने जूस पिया। इसके बाद में पुराने थाने वाली गली में चले गए और वह फोन पर व्यस्त हो गया।

तभी उसने कहा कि घर से फोन आया है और उसके ड्राइवर की लड़की गुजर गई है। तुम्हारे पास कुछ पैसे हैं। उसने जवाब दिया कि जो रुपये में बैंक में जमा करवाने के लिए लेकर आया था वही हैं। ऐसा लगा जैसे उसने उसका दिमाग वश में कर लिया है।
विज्ञापन


कथित तहसीलदार के मांगने पर उसने उसे 20 हजार रुपए दे दिए। वह उसे वहीं बिठाकर कुछ देर में आने की बात कह कर चला गया और दोबारा नहीं आया। राजौंद थाना के एसएचओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें