एक महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने बीस हजार रुपये की राशि निकाल ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका भारतीय स्टैट बैंक शाखा लघु सचिवालय कैथल में खाता है। 29 जुलाई को उसने पंजाब नेशनल बैक के करनाल रोड कैथल बाल भवन पर स्थित एटीएम कक्ष से 10,000 रुपये निकलवाए थे। उस समय एटीएम कक्ष मेरी दाई साइड मेरे पास एक अज्ञात व्यक्ति भी खड़ा था। अगले दिन उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके खाते से दो बार 10,000 रुपये निकलवाए गए हैं। उसे शक है कि उसके ये 20 हजार रुपये उसी व्यक्ति ने चुराए हैं।