हथकढ़ी शराब तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में पुलिस द्वारा 3 आरोपी काबू किए गए हैं। उनके कब्जे से सवा 25 बोतल कच्ची शराब व 100 लीटर लाहण बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों एक पड़ोसी राज्य में जहरीली कच्ची शराब पीने के कारण 100 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि चौंकी क्योड़क पुलिस के हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम ने गांव प्रेमपुरा की तरफ से आ रहे दो युवकों काबू किया।आरोपियों की पहचान कर्ण व गुरमीत दोनों निवासी नौच के रूप में हुई। उनके कब्जे से कैनी में सवा 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद होने पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।
प्रवक्ता ने बताया दूसरे मामले में थाना पूंडरी पुलिस के हेडकांस्टेबल पप्पू राम की टीम द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर गांव फरल निवासी रणजीत सिंह को काबू किया गया। उसके कब्जे से वहां रखे एक प्लास्टिक ड्रम से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। हेडकांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।