फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईं 20 शिकायतें, नौ का मौके पर समाधान

Fri, 29 Nov 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालयों में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जहां संबंधित अधिकारियों की ओर से आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। वीरवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कैथल लघु सचिवालय में चार शिकायतें दर्ज हुई, इनमें से दो का मौके पर ही समाधान हो गया। गुहला उपमंडल कार्यालय में पांच शिकायतें आई, जिनका मौके पर समाधान किया गया। कलायत उपमंडल पर कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। वहीं नगर परिषद कैथल में 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से दो का मौके पर ही समाधान हो गया। अन्य के लिए जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए गए। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें