फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal Accident: NH 152 डी पर हुआ कार हादसा, दो युवकों की हुई मौत और दो लोग हुए घायल

Wed, 07 May 2025 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। यह हादसा बुधवार सुबह के समय हुआ। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदलाना गांव में NH-152डी पर सुबह करीब 10 बजे कार के टकराने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। इन घायल युवकों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। यह चारों युवक झज्जर जिले के धुलेड़ा गांव से अंबाला के बटेड़ी गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

 
जैसे ही वे NH-152डी पर बने टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो आगे जा रहा एक ट्रक अचानक हल्के वाहनों की लेन में आ गया। इससे उनकी कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

दो को घोषित किया मृत 

घटना की सूचना मिलने पर ढांड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और दो को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। मृतक युवकों की पहचान 20 वर्षीय अजय व 21 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है। ये सभी एक ही कार में सवार होकर अंबाला के गांव बटेड़ी जा रहे थे।

ट्रक चालक के खिलाफ केस

पुलिस ने मृतक अजय के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढांड थाने के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक व घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दो की मौत हो गई व दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, अजय के पिता विकास ने बताया कि वे दोनों युवक पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रह रहे थे। अब एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे तो यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें