बरटा गांव में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। इस मामले में दो किशोरों की हत्या की गई है। इस हत्या का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। यहां गांव के बाहर धनौरी ड्रेन के पास दो किशोरों के खून से लथपथ शव मिले। यह दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी भी सुबह ही घटनास्थल पर पहुंची और दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए व एसडीयू टीमों को लगा दिया। मौके पर पहुंचकर एसएफएल टीम ने भी सबूत एकत्रित किए।
9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते हत्या करने की बात सामने आई। ऐसे में एक मृतक के पिता की शिकायत पर सदर थाना कैथल की पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के दोनों किशोर रविवार शाम करीब छह बजे घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन दोबारा उनकी तलाश कर रहे थे, तो ड्रेन के पास झाड़ियों में दोनों के शव मिले।
ये भी पढ़ें: Pakistani Spy: नया खुलासा... जासूस नोमान आठ साल पहले अवैध रूप से गया था पाकिस्तान, एक और चौंकाने वाला कबूलनामा