फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: नाले में मिले दो किशोरों के शव, तेजदार हथियार से की गई है हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Mon, 19 May 2025 10:19 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल के धनौरी ड्रेन में दो किशोरों के शव मिले हैं। ग्रामीणों ने शवों को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
नाले में मिले दो किशोरों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरटा गांव में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। इस मामले में दो किशोरों की हत्या की गई है। इस हत्या का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। यहां गांव के बाहर धनौरी ड्रेन के पास दो किशोरों के खून से लथपथ शव मिले। यह दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी भी सुबह ही घटनास्थल पर पहुंची और दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए व एसडीयू टीमों को लगा दिया। मौके पर पहुंचकर एसएफएल टीम ने भी सबूत  एकत्रित किए।

विज्ञापन


9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते हत्या करने की बात सामने आई। ऐसे में एक मृतक के पिता की शिकायत पर सदर थाना कैथल की पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के दोनों किशोर रविवार शाम करीब छह बजे घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन दोबारा उनकी तलाश कर रहे थे, तो ड्रेन के पास झाड़ियों में दोनों के शव मिले।

ये भी पढ़ें: Pakistani Spy: नया खुलासा... जासूस नोमान आठ साल पहले अवैध रूप से गया था पाकिस्तान, एक और चौंकाने वाला कबूलनामा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

मृतक के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन पहले गांव के युवक आए थे और उनकी दो बहनों के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित पिता के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें