फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क सुरक्षा अभियान में 195 चालान

Tue, 10 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने 2 मार्च से 8 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर 195 वाहनों का चालन किया। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली बत्ती का प्रयोग करने, नशे में वाहन चलाने और ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने वाले 134, ध्वनि प्रदूषण करने वाले 2, लाल-नीली बत्ती का प्रयोग करने वाले 51 और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और नशे में वाहन न चलाने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें