कमला वर्मा बनीं शहरी उपप्रधान, महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित
कैथल। चंदाना गेट पर स्थित एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस कैथल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैथल जिले के अलग-अलग गांवों से सैकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सीमा कश्यप, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबली चंदाना व शहरी जिलाध्यक्ष उर्मिल कोलिया ने इस अवसर पर सभा में मौजूद सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी व महिला कांग्रेस की टीम की नियुक्ति की।
टीम में जखोली अड्डा निवासी ज्योति मित्तल और नानकपुरी कालोनी निवासी कमला वर्मा को शहरी उपप्रधान, माडल टाउन निवासी गीतांजली और वार्ड न. 5 निवासी वर्षा, वार्ड नं. 21 निवासी सोनिया, वार्ड नं. 31 निवासी संतोष कश्यप को महासचिव, वार्ड नं. 5 निवासी अंगूरी, खुराना रोड निवासी संतोष रानी, चंदाना गेट निवासी रितु सैनी, भावना गोगिया को, जनकपुरी कॉलोनी निवासी राजबाला को सचिव, गांव बलवंती निवासी संसार देवी को ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, डोगरा गेट निवासी सरोज बाला को ग्रामीण उपाध्यक्ष, सेक्टर 18 निवासी अजमेरो देवी को ब्लोक शहरी प्रधान और कवारतन निवासी किरण बाला को सीवान ब्लॉक की अध्यक्षा नियुक्त किया गया व नियुक्ति पत्र दी गए। सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार व्यक्त किया और सच्ची निष्ठा व लगन से कांग्रेस पार्टी के प्रचार व प्रसार का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर कांता देवी, सरोज बाला, शांति, कौशल्या, निर्मला, अंग्रेजो, सुषमा देवी व सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।